राज्यपाल को खुश करने दाल मिल में दिखाई मशीनें: अब महिला स्व सहायता समूह को थमाया 92 हजार रुपए का अतिरिक्त बिजली बिल

[ad_1]

डिंडौरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिंडौरी के बजाग में पिछले साल राज्यपाल मंगू भाई पटेल आए थे। यहां उनको खुश करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की थी। इसमें चाडा वनग्राम में तेजस्वनी विकास वाहिनी महिला स्व सहायता समूह ने उन्हें दाल यूनिट दिखाया था। अब यह निर्णय महिला स्व सहायता समूह को महंगा पड़ गया।

राज्यपाल के जाने के बाद बिजली कंपनी ने निरीक्षण कर समूह को 92 हजार 505 रुपए का ओवरलोड बिजली का बिल पकड़ा दिया। 12 नवंबर को होने वाली लोक अदालत में समझौता कर 70 प्रतिशत राशि जमा करने का नोटिस दिया है। समझौता न करने पर कुर्की कर बिजली बिल वसूलने का पत्र समूह को लिखा गया है। गुरुवार को स्व सहायता समूह की महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र देकर बिजली बिल माफ करवाने की मांग कर रही है।

5 अक्टूबर 2021 को राज्यपाल मंगू भाई पटेल दो दिवसीय दौरे पर डिंडौरी आए थे। उनको दिखाने के लिए मशीन लगाई गई थी। उन्हें संचालित भी नहीं किया गया। बिजली विभाग ने भारी भरकम बिजली का बिल भेज दिया है। स्व सहायता समूह की इतनी इनकम भी नहीं है, जिससे बिजली बिल चुकाया जा सके। नोटिस में बिजली कंपनी ने लिखा कि 12 नवम्बर को लोक अदालत में समझौता की राशि जमा नहीं की तो कुर्की होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि अधिकारियों से बात कर राहत दिलवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button