रेलवे से जुड़ी काम की खबर: भोपाल-दानापुर के बीच चलेगी दीपावली और छठ सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन; 19 कोच रहेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Deepawali And Chhath Superfast Special Train Will Run Between Bhopal Danapur; 19 Coaches Will Be There

भोपाल22 मिनट पहले

रेल यात्रियों से जुड़ी यह काम की खबर है। रेलवे रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर के बीच दीपावली और छठ के मौके पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसमें कुल 19 कोच रहेंगे, ताकि बुकिंग को लेकर यात्रियों को कोई परेशानी न आए। दोनों ओर से तीन-तीन ट्रिप होगी।

गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति दीवाली/छठ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। यह ट्रेन होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना समेत मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

कब-कब चलेगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 21, 26, एवं 31 अक्टूबर को (तीन ट्रिप) रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी। दोपहर 3.20 बजे नर्मदापुरम (होशंगाबाद), दोपहर 3.50 बजे इटारसी, शाम 5.10 बजे पिपरिया, शाम 6.33 बजे नरसिंहपुर, शाम 7.35 बजे जबलपुर, रात 8.23 बजे सिहोरा रोड, रात 9 बजे कटनी, रात 9.48 बजे मैहर, रात 10.35 बजे सतना स्टेशन पर पहुंचेंगी। इसी तरह रात 12.10 बजे मानिकपुर, रात 1.55 बजे प्रयागराज छिवकी और सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01664 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 22, 27 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को (तीन ट्रिप) दानापुर स्टेशन से दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी, जो रात 8.55 बजे प्रयागराज छिवकी, रात 11.55 बजे मानिकपुर, अगले दिन रात 12.55 बजे सतना, रात 1.28 बजे मैहर, रात 2.30 बजे कटनी, रात 3.13 बजे सिहोरा रोड, रात 3.50 बजे जबलपुर, सुबह 5 बजे नरसिंहपुर, सुबह 6.10 बजे पिपरिया, सुबह 7.10 बजे इटारसी, सुबह 7.53 बजे नर्मदापुरम स्टेशन होते हुए सुबह 9.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

ये रहेगी कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी, एक एसएलआरडी एवं एक जनरेटर कारसहित कुल 19 कोच रहेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button