रीवा में लोकतंत्र सेनानियों का संभागीय सम्मेलन: देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में लोकतंत्र सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान: विधानसभा अध्यक्ष

[ad_1]
रीवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रीवा शहर के अटल कुंज भाजपा कार्यालय में लोकतंत्र सेनानियों का संभागीय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सम्बोधित किया। लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वाधान में आयोजित हुए संभाग स्तरीय सम्मेलन में रीवा संभाग के रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिला सहित शहडोल संभाग के शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिले के लोकतंत्र सेनानी शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में लोकतंत्र सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारत को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वतंत्र कराया और हमारे देश में प्रजातंत्र आया। गणतंत्र की स्थापना के साथ ही संविधान लागू हुआ। लोकतंत्र की क्रांति में सेनानी मशाल लेकर चले और लोकतंत्र की रक्षा की। राष्ट्रीय जागरण के कालखंड में चेतना जागृत रखने का आह्वान उन्होंने देशवासियों व लोकतंत्र सेनानियों से किया।
लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। देश की आजादी के पुर्नस्थापना में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इन्होंने देश की संस्कृति एवं दर्शन को परिचित कराने का कार्य किया। जयप्रकाश नारायण एवं नाना जी देशमुख मशाल बनकर उभरे और इनके मार्गों का अनुशरण कर लोकतंत्र सेनानियों ने भारत निर्माण में अपना योगदान दिया।
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि देश के नवनिर्माण में लोकतंत्र सेनानियों की अहम भूमिका रही है। इन्होंने देश की एकता, अखंडता व संस्कृति को एक सूत्र में पिरोए रखने का कार्य किया। त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि भारत माता की रक्षा में लोकतंत्र सेनानियों की भूमिका अविस्मरणीय रहेगी। सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन नवीन पीढ़ी को जागरूक करने का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर पूर्व MLA प्रभाकर सिंह और पूर्व MLA शंकरलाल तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कहा कि लोकतंत्र की रक्षा एवं राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने में लोकतंत्र सेनानियों का त्याग एवं योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस दौरान पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, संतोष शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, भाजपा महामंत्री राजेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Source link