रीवा में दंगल पर BJP पर बरसे पूर्व सांसद: कहा- भाजपा नेताओं के पास मुद्दा नहीं, हिंदू मुस्लिम का नाम लेकर हमे बेवकूफ बनाते है, हम बन भी जाते है

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Controversial Statement Of Former BSP MP From Rewa Lok Sabha And Senior Congress Leader Devraj Patel

रीवा29 मिनट पहले

रीवा लोकसभा से बसपा के पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवराज पटेल का विवादित बयान सामने आया है। वे रविवार की दोपहर मऊगंज स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मैदान में दंगल प्रतियोगिता को संबोधित करने गए थे। पुरस्कार वितरण के समय क्रमश: नेताओं का भाषण शुरू हुआ। ऐसे में मऊगंज से पूर्व कांग्रेसी विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने पूर्व सांसद देवराज पटेल को मंच पर बुलाया।

भाषण की शुरूआत में देवराज पटेल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद भाजपा पर जमकर बरसे। कहा भाजपा नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे हिंदू मुस्लिम का नाम लेकर हमे बेवकूफ बनाते है। हम लोग बन भी जाते है। एक मिनट 17 सेकंड के वीडियो में पूर्व सांसद ने कई बार भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उक्त वीडियो सोमवार की शाम से जमकर वायरल हो रहा है।

ये है पूरा विवादित भाषण
खिलाड़ियों के साथ आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू मुस्लिम सब लोग एक साथ भाईचारे के साथ खड़े हुए है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी नकारात्मक राजनीति करके हिन्दू मुस्लिम, हिन्दू मुस्लिम उसके पास और कोई मुद्दा नहीं होता है। और एक बात जान लीजिए ये हिन्दू मुस्लिम करके हमे बेवकूफ बनाते है। हम लोगों को बेवकूफ बनाते है। और हम लोग बेवकूफ बन भी जाते है। क्योंकि भाजपा के जितने नेता है। सबके सब अपनी बेटियों का ब्याह मुसलमानों के साथ किया है।

और यहां हमे बेवकूफ बनाते है। हमे लड़ाते है, धर्म के नाम पर लड़ाते है। फिर ऐसा आपने ऐसा क्यों किया है। बेटी जब दिया है तो दामाद आतंकवादी कैसे हो सकता है। फिर क्यों दामाद बनाए हो। उसको एक तरफ आतंकवादी कहते हो, कि मुसलमान आतंकवादी है। और बेटियां ब्याहते मुसलमानों के घर पर हो। ये नफरत की राजनीति फैलाने वालों से दूर रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button