रीवा में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन: गाजे बाजे के साथ बप्पा की हुई विदाई, DJ की धुन पर जमकर नाचे युवा, नगर निगम ने कुंड में बारी-बारी से कराया विसर्जन

[ad_1]

रीवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के उद्घोष के साथ बप्पा की विदाई

रीवा शहर में गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विदाई दी गई। विसर्जन से पहले युवाओं की टोली डीजे की धुन पर नाचते हुए जमकर रंग गुलाल उड़ाए। बीहर नदी के बाबा घाट और छतुरिहा घाट में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के उद्धोष के साथ बप्पा को नगर निगम द्वारा बनाए गए कुंड में विसर्जन किए।

हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार ने निकाली शोभायात्रा
बताया गया कि हिन्दू उत्सव समिति धर्म परिवार द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कोठी कंपाउंड से निकाला जाएगा। शोभायात्रा में शामिल युवा विसर्जन स्थल तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पूरा शहर भक्ती गीतों से घूंजायमान हो उठा।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने परिवार सहित दी बप्पा को विदाई

कलेक्टर मनोज पुष्प ने परिवार सहित दी बप्पा को विदाई

कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कलेक्टर मनोज पुष्प ने भी कलेक्टर बंगले में स्थापित गणेश प्रतिमा को नगर निगम के वाहन में बनाए गए अस्थाई प्रतिमा विसर्जन कुंड में प्रवाहित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्टर ने कहा कि परंपरागत रूप से मनाए जाने वाला हर त्यौहार और उत्सव हम सबके जीवन में खुशियों के क्षण लाते हैं। पर्व मनाते समय हमें पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखना चाहिए। नदियों और अन्य जलाशयों को प्रदूषण से बचाने में हर व्यक्ति योगदान दें।

विसर्जन के साथ गणेश उत्सव का समापान
गणेश उत्सव का अनंत चतुर्दशी में प्रतिमा विसर्जन के साथ समापान हो गया है। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाएं की गईं थी। नदियों और बड़े जलाशयों में केमिकल एवं अन्य हानिकारक पदार्थ मिलने से रोकने के लिए शहर के तीन स्थानों में बड़े वाहनों में रखे गए टैंकों में प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया है।

बीहर नदी के बाबा घाट में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करता परिवार

बीहर नदी के बाबा घाट में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करता परिवार

इन स्थानों में मौजूद रहे चलित विसर्जन कुंड
रीवा शहर में पहली बार तीन स्थानों पर चलित विसर्जन कुंड बनाए गए थे। सिरमौर चौराहे वाले कुंड में वार्ड क्रमांक 7, 12, 26 एवं 17 के निवासी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकते है। साईं मंदिर के सामने बनाए गए विसर्जन कुंड में वार्ड क्रमांक 18, 19 एवं 20 के निवासी और समान तिराहा में बने विसर्जन कुंड पर वार्ड क्रमांक 13, 14, 15, 25, 26 के रहवासियों के लिए चलित कुंड में बप्पा को प्रवाहित किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button