रीवा गौरव दिवस: विंध्य गीत की प्रस्तुति से व्यंकट भवन में संगीत संध्या का आगाज, भजन और गजल ने कार्यक्रम में बांधा समां

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Rewa Gaurav Diwas: Music Evening Begins In Venkat Bhawan With The Presentation Of Vindhya Song
रीवा42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रीवा शहर के व्यंकट भवन में शनिवार की शाम विंध्य गीत की प्रस्तुति से संगीत संध्या का आगाज हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों से लेकर श्रोतागण भजन और गजल सुनकर मंत्र मुग्ध हो गए। शास्त्रीय संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
बता दें कि रीवा जिले का गौरव दिवस 17 सितंबर से आगाज होकर 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बीच रोजाना विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से लेकर दर्जनों प्रकार के विविध कार्यक्रम हो रहे है। विभाग वार कार्यक्रम कर जिला प्रशासन गौरव दिवस की याद दिला रहा है।
संगीत संध्या में राजकुमार तिवारी एवं उनके समूह द्वारा विंध्य गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं सावन सोनी ने अर्पित एवं रवि मिश्रा के साथ शास्त्रीय एवं भजन की प्रस्तुतियां दी। गजल गायक राजनारायण तिवारी ने गजलों से समां बांध दिया।
उनके साथ दीपनारायण एवं अरविंद द्विवेदी ने संगत दी। इस अवसर पर अतिथियों ने रीवा नगर गौरव दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए विंध्य की धरोहरों व खानपान की चर्चा की।
जिला प्रशासन, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, कलेक्टर मनोज पुष्प, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा पंकज श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे, डॉ नीता सिंह, डॉ मुकेश येंगल, प्रो. महेश श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीयजन व श्रोता उपस्थित रहे।
Source link




