राहुल को पीले चावल देने जलगांव पहुंचे अरूण और शेरा: 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली पहुंचेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

[ad_1]

बुरहानपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 23 नवंबर को महाराष्ट्र से MP में एंट्री लेंगे। बोदरली में सुबह 6 बजे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव जामोद में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो चुकी है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक और स्वागत प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता हर्षित सिंह ठाकुर जलगांव जामोद पहुंचे और पीले चावल देकर राहुल गांधी को मप्र आगमन का निमंत्रण दिया।

इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर चर्चा भी की। महाराष्ट्र की यात्रा समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पारंपरिक अंदाज में राहुल गांधी को पीले चावल देकर निमंत्रण दिया। गौरतलब है कि राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। करीब डेढ़ लाख से अधिक नेता कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे।

बोदरली से असीरगढ़ तक सजेगी रंगोली

बोदरली से असीरगढ़ तक जगह-जगह रंगोली सजाई जाएगी। यात्रा स्वागत प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल जी के स्वागत के लिए जगह-जगह फूल बरसाए जाएंगे। बोदरली से लेकर असीरगढ़ तक जगह-जगह होर्डिंग, बैनर भी नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी से मिलते ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा

राहुल गांधी से मिलते ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button