सतना से लापता हुई नाबालिग जबलपुर में मिली: युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था, पुलिस ने ली साइबर सेल की मदद

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- The Young Man Took Away With Him On The Pretext Of Marriage, The Police Took The Help Of Cyber Cell
सतनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सतना से 4 दिन पहले लापता हुई नाबालिग युवती को सतना पुलिस ने जबलपुर से बरामद किया है। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सतना पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली के जवाहर निवासी किशोरी को जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर लाल माटी स्थित घर से बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी आदर्श वर्मा उम्र 24 साल निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग गत 3 नवंबर को अपनी भांजी को छोड़ने स्कूल गई थी लेकिन वहां से लौट कर घर नही पहुंची। परिजनों ने तलाश के बाद सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू कर साइबर सेल की भी मदद ली। जिसके जरिए नाबालिग की लोकेशन जबलपुर के घमापुर क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने जबलपुर में दबिश देकर नाबालिग को मुक्त कराया।
किशोरी से हुई पूछताछ में पता चला कि लगभग 3 साल पहले उसका संपर्क आदर्श वर्मा से हुआ था तब से वह उससे फोन पर बातचीत करने लगा। आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और 3 नवंबर को उसे मैहर बुलाया। वह भांजी को छोड़ने के बाद मैहर पहुंची तो आरोपी उसे लेकर जबलपुर चला गया। आरोपी ने नाबालिग को वहां एक कमरे में गुपचुप तरीके से रख दिया। इसी बीच पुलिस ने दबिश दे दी। टीआई सिटी कोतवाली एसएम उपाध्याय ने बताया कि आरोपी आदर्श वर्मा को आईपीसी की धारा 363 के तहत अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Source link




