राष्ट्रीय सेवा योजना: रासेयो कार्यकर्ता ग्रामीणों को 7 दिन करेंगे जागरूक

[ad_1]

बड़वानी28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्र.1 बड़वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिनी ग्रामीण शिविर जिला प्रशासन के संरक्षण में रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश गढ़वाल, जिला संगठक डॉ. आरएस मुजाल्दा के निर्देशन व संस्था प्राचार्य आरएस जाधव के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो जगदीश गुजराती के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कसरावद (कुंडिया बसाहट) में लगाया गया है। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जगदीश गुजराती ने बताया शिविर प्रतिदिन तीन सोपानों में संचालित होगा।

सुबह जागरण के बाद योग व व्यायाम के बाद प्रथम सोपान में परियोजना कार्य जिसमें खेल मैदान समतलीकरण, सोख्ता गड्ढों का निर्माण, रैली, पौधारोपण व अन्य मतदाता जागरूकता अभियान, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी जागरूकता, प्लास्टिक उल्मुलन व अन्य जनचेतना के कार्य किए जाएंगे। दोपहर को द्वितीय सोपान के रूप में बौद्धिक कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर शिविरार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। उनके द्वारा रासेयो खेल व ग्राम संपर्क के रूप में विभिन्न क्रियाकलाप किए जाएंगे। रात्री तृतीय सोपान के रूप में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button