Chhattisgarh

राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकलव्य विद्यालय को द्वितीय स्थान

नारायणपुर। जनजातिय कार्य अंतालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा तृतीय एकलव्य आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2022-23. का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेक्टर बैंगलूर में किया गय।  इस कार्यक्रम मे छ.ग राज्य में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा के 7 छात्र व 2 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। संगीत शिक्षक परमानन्द साहू के नेतृत्व में इस प्रतियोजिता में बच्चों ने आदिवासी संस्कृति को लेकर समूहगान प्रस्तुत किया और द्वितीय स्थाान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों ने भाग लिया। जिसमें हमारे छत्तीसगढ़ को द्वितीय स्ािान प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के लिए गर्व की बात है कि पंडित श्री रविशंकर ने छत्तीसगढिया सबले बढ़िया का नारा लगाकर छत्तीसगढ की संस्कृति को महान बताया। बच्चों और संगीत शिक्षक की उपलब्धि के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल, प्राचार्य नरेन्द्र नाग, एकलव्य आवासीय विद्यालय छेरीबड़ा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी। 

Related Articles

Back to top button