राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा का भव्य आयोजन: कनकी कनकेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन

कोरबा, 24 जुलाई । कोरबा में राष्ट्रीय महाकाल सेना के द्वारा कनकी कनकेश्वर धाम में 28 जुलाई को भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उज्जैन के अघोरी जो कि छत्तीसगढ़ महाकाल सेवा की प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनका भी आगमन होना है। उनके द्वारा पूजा पाठ किया जाना है।
राष्ट्रीय महाकाल सेना की स्थापना श्री श्री 1008 कुशाल भारती जी महाराज नागा साधु जी के द्वारा 2010 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य नर सेवा, नारायण सेवा, नारी सेवा, शक्ति की सेवा, अपने धर्म सनातन की प्रचार प्रसार, और राष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र की घोषणा करना है।
सनातन धर्म का उत्पति सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी हुई है, जो सबसे पुरानी धर्म है। जिसे हिन्दू धर्म के नाम से भी जाना जाता है। सनातन का अर्थ शास्वत या सदा बने रहने वाला अर्थात् जिसका ना आदि है न ही अंत है। ॐ सनातन का प्रतीक चिन्ह हैं।
राष्ट्रीय महाकाल सेना कोरबा के सभी सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे, जिनमें विजय पांडेय (राजा) पांडे, अरुण पांडेय, बृजेश यादव, हेमंत चौधरी , राकेश साहू, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास (राजा) श्रीवास, अजय तिवारी, संदीप कश्यप, विकास साहू, रवि रंजन ठाकुर, वरुण डहरिया, शिव राजपूत, राजू यादव, सुनील ठाकुर, सूर्यमं श्रीवास, संतोष साहू, सुनील जोशी और अन्य सभी महाकाल भक्त शामिल हैं।
इस आयोजन में ढोल ताशे संगीत के साथ पूजा पाठ किया जाएगा। राष्ट्रीय महाकाल सेना का उद्देश्य देश के हित में काम करना और सनातन धर्म की रक्षा करना है।