Chhattisgarh

राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन आज 5 अक्टूबर को रायपुर में

भाजपा सह कोषाध्यक्ष जिला रायपुर ग्रामीण सोहन धीवर ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।

साय मंत्रीमंडल सहित देशभर के मछुआरा जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

जनसंख्या के आधार पर राजनीति भागीदारी मिले यही है राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य

रायपुर,5अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में श्री बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढापारा रायपुर में आज 5 अक्टूबर 2025 रविवार को राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन का वृहद आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी केबिनेट मंत्री,विधायक,सांसद, महापौर तथा संगठन के पदाधिकारी सहित देश भर के मछुआरा समाज के जनप्रतिनिधि विधायक सांसद कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा सह कोषाध्यक्ष जिला रायपुर ग्रामीण सोहन धीवर ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।

मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मछुआरों में जागरूकता लाना है। छत्तीसगढ़ में ढीमर, केंवट, भोई, कहांर, कहरा तथा मल्लाह मछुआरा समाज में आते हैं। इनका मुख्य व्यवसाय मत्स्याखेट कर जीवन यापन करना है। समय के साथ समाज को राजनीतिक भागीदारी की भी आवश्यकता है।

क्वांटीफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ मे मछुआरों की कुल आबादी 11,91,818- 9.52% तीसरे क्रम पर है। किंतु राजनीतिक भागीदारी नहीं के बराबर है। आगामी चुनावों में मछुआ समाज को भी राजनीतिक भागीदारी मिलने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित है।

दूसरी सबसे बड़ी मांग जल क्षेत्रों में परंपरागत मछुआरों को ही अधिकार मिले। यह मांग उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। कई पंचायतों में शासकीय तालाबों को नीलम कर उसे ऊंचे दामों में गैर मछुआरों को बेंच देते हैं। जिससे स्थानीय मछुआरों का हक मारा जाता है। नीलामी प्रथा पूर्णतः बंद हो।

तीसरी सबसे बड़ी मांग बहूप्रतिक्षित अनुसूचित जनजाति की है। यह मछुआ समाज की सबसे पुरानी मांगे हैं। सन 1950 से पूर्व अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला था। जिसे विलोपित कर अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया गया। जिसे पूर्व की भांति अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिले।

इन तीन प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रीय मछुआरा जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा सह कोषाध्यक्ष जिला रायपुर ग्रामीण एवं अध्यक्ष धीवर समाज खौली खरोरा परगना सोहन धीवर ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है।

Related Articles

Back to top button