अनूपपुर में भाईचारे की मिसाल: हिंदू व्यक्ति की घर में मौत, मुस्लिम समाज के लोगों ने रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Anuppur
- Hindu Person Died Alone In The House, People Of Muslim Society Performed The Last Rites With Full Customs
अनूपपुर25 मिनट पहले
अनूपपुर के कोतमा में हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिली। यहां बबलू भट्ट नाम के व्यक्ति की घर में मौत हो गई। जिसके बाद उनकी अंतिम यात्रा को कंधा देने के लिए मुस्लिम समाज के लोग आगे आए। मुस्लिम समाजजनों ने मृतक का हिंदू रिति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
पहले से ठीक नहीं थी हालात
लोगों ने बताया कि बबलू की हालत पहले से ठीक नहीं थी। इसलिए मुस्लिम समाज ने आगे आकर अंतिम संस्कार के लिए पूरे सामग्री उपलब्ध कराते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने कंधा देकर मुक्तिधाम पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बबलू भट्ट निवासी वार्ड 9 अपनी मां के साथ रहकर ऑटो चलाता था। उसी से अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। लंबे अरसे से बबलू बीमार चल रहा था। 11 अक्टूबर को तबीयत खराब हो जाने से उसकी मौत हो गई।
अंतिम इच्छा की पूरी
बता दें कि बबलू भट्ट के पिता वार्ड 1 के निवासी थे। उनकी मृत्यु के बाद बबलू उसी मोहल्ले में पले बढ़े और उनका मुस्लिम समाज से शुरू से लगाव था। बबलू की अंतिम इच्छा भी थी कि उनका अंतिम संस्कार मुस्लिम समाज के लोग ही करें।
Source link




