राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए 31 तक जमा होंगे आवेदन: उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को 24 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित

[ad_1]

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष-2022 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन प्रविष्टियां जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के पोर्टल पर प्रविष्टियां जमा की जाएगी। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस वर्ष राष्ट्रीय पंचायतों के पुरस्कार स्वरूप और संरचना में आमूलचूल परिवर्तन किया गया है, जिससे ब्लॉक, जिला व राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण और लक्ष्यों से प्राप्त संबंधित विषय क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली पंचायतों की पहचान, प्रोत्साहन और समुचित सम्मान किया जा सके। जिले की सभी पंचायतें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर पंचायती राज विभाग या राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button