राष्ट्रीय एकता अखंडता दिवस: थाना प्रभारी बोले- विद्यार्थी भविष्य का गौरव, भारत की नींव यही से शुरू

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- The In charge Of The Police Station Said The Pride Of The Future Of The Student, The Foundation Of The Future Starts From Here
सीधी37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर जाकर मार्च पास्ट किया और लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
कई स्कूलों तक पहुंची टीम
ग्राम मढ़ा के हाई स्कूल, ग्राम झाझ के ग्लोबल सेपर्स स्कूल, ग्राम लेहेचुआ के अदिति काॅन्वेंट स्कूल में थाना रामपुर नैकिन की पुलिस पहुंची व छात्रों के बीच जाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं बल्कि बच्चों के साथ जाकर मार्च पास्ट भी निकाला है। गांव में भ्रमण किया है। लोगों को समझाइश भी पुलिस द्वारा दी जा रही है।
छात्र होते हैं भविष्य का गौरव: थाना प्रभारी
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडे ने विद्यार्थियों को भविष्य का गौरव बताया, और कहा है कि छात्र भविष्य का गौरव है। भारत की नींव यहीं से शुरू होती है।


Source link




