विश्व डाक दिवस आज: दानदाताओं की मनी ऑर्डर आस्था, शहर से किए जाने वाले 90% मनी ऑर्डर मां वैष्णो देवी और शिरडी साईं के नाम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Money Order Faith Of Donors, 90% Money Orders From The City Are In The Name Of Maa Vaishno Devi And Shirdi Sai

भोपाल34 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबोलिया

  • कॉपी लिंक
टीटी नगर पोस्ट ऑफिस - Dainik Bhaskar

टीटी नगर पोस्ट ऑफिस

रविवार को विश्व डाक दिवस है। इस मौके पर एक रोचक जानकारी सामने आई है। डिजिटल पेमेंट के दौर में भी लोगों का मनी ऑर्डर पर भरोसा कम नहीं हुआ है। राजधानी को लेकर भी यह खास पहलू है कि यहां के कई दानदाता देश में अलग-अलग धार्मिक स्थलों और तीर्थ स्थानों में आस्था रखते हुए मनी ऑर्डर के जरिए दान करते हैं। इनमें से 90% मां वैष्णो देवी और शिरडी साईं बाबा ट्रस्ट को भेजते हैं। कई दानदाताओं ने नाम उजागर नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि वह हर महीने इन धार्मिक स्थलों पर अपनी श्रद्धा निधि अर्पित करते हैं।

डाक विभाग के भोपाल संभाग के प्रवर अधीक्षक सागर नैलेश शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष में देशभर में 1 करोड़ 37 लाख ग्राहकों द्वारा 13.55 करोड़ रुपए डाकघर की मनी ऑर्डर सेवा के जरिए भेजे गए। यह डाकघरों की उपयोगिता का खुद प्रमाण है। भोपाल में 15,000 से ज्यादा लोग मनी ऑर्डर सेवा का फायदा उठाते हैं। 9.8 करोड़ रुपए स्पीड पोस्ट सेवाओं के जरिए, 6.3 करोड़ रुपए और रजिस्ट्री, आधार, गंगाजल, रेलवे रिजर्वेशन के जरिए 21 लाख रुपए का व्यवसाय किया गया। 5 साल पहले यह व्यवसाय सिर्फ 9 करोड़ और रिटेल पोस्ट सिर्फ 1 लाख था। देशभर में अब 30 करोड़ खाते डाकघरों में हैं। इसमें 2.64 करोड़ खाते सिर्फ मप्र में हैं। इनमें बचत, आवर्ती जमा, सुकन्या समृद्धि, मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, एनएससी, केवीपी शामिल है। बिजनेस पोस्ट, एक्सप्रेस पार्सल, बुक नाउ पे लेटर के जरिए व्यवसायी वर्ग को भी विशेष सुविधाएं भी डाक विभाग दे रहा है।

  • 30 करोड़ कुल अकाउंट देशभर के डाक घरों में हैं
  • 2.64 करोड़ खाते सिर्फ मप्र के पोस्ट ऑफिस में हैं
  • डिजिटल पेमेंट के दौर में भी शहर के 15 हजार लोग करते हैं मनी ऑर्डर

डाक टिकट नहीं, नन्हे ब्रांड एंबेसडर

शाह ने कहा कि डाक टिकट आज भी हमारे देश की सभ्यता, संस्कृति और विरासत के प्रतिबिंब के रूप में हैं। ये डाक टिकट एक नन्हे ब्रांड एंबेसडर की तरह हैं, जो पूरी दुनिया में घूमकर भारत की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, जैव विविधता और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रचार-प्रसार भी करते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button