राष्ट्रपति से पर्वतारोही नैना धाकड़ को मिलेगा 30 नवंबर को लैंड एडवेंचर पुरस्कार
जगदलपुर, 26 नवंबर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2021 के लिए शुक्रवार को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार (टीएनएनएए) नामक राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों की घोषणा की है। यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट नामक चार श्रेणियों में दिया जाता है। इस वर्ष सचिव (युवा कार्यक्रम) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय चयन समिति का गठन किया गया था। इस समिति में एडवेंचर क्षेत्र के विशेषज्ञ सदस्य शामिल थे।
पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट नामक चार श्रेणियों में दिया जाएगा। समिति ने नैना धाकड़ को लैंड एडवेंचर पुरस्कार के लिए चुना है। नैना धाकड़ छत्तीसगढ़ के बस्तर जगदलपुर मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर एकटागुड़ा गांव की रहने वाली है। नैना सिंह करीब 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं।
नैना सिंह धाकड़ ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी (8848.86 मीटर) एवरेस्ट और चौथी सबसे ऊंची चोटी लोत्से (8516 मीटर) फतह कर चुकी है। पुरस्कार विजेताओं को 30 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति भवन में अन्य खेल पुरस्कार विजेताओं के साथ ही भारत की राष्ट्रपति से अपने-अपने पुरस्कार ग्रहण करेंगे। पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।




