राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी, प्रशासनिक तैयारी शुरू

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 21 मार्च को समापन होगा। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आ सकती है। वर्तमान में विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है जो 21 मार्च को समापन होगा। उच्च सूत्रों के अनुसार उनके आगमन को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर उनके आगमन को लेकर शासन स्तर पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसको लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने बैठक ली है। इस बैठक कार्यक्रम में सीएम साय के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे।