National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर सहित इन पांच राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है. इसके साथ ही दो नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है, जिससे इन पांच राज्यों में शासन की जिम्मेदारी बदल गई है।राष्ट्रपति के आदेशानुसार, डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल और अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राज्यपालों की नियुक्ति के ये फैसले राष्ट्रपति के तहत राज्य सरकारों की सलाह से किए गए हैं और इनसे संबंधित नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button