National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय ओडिशा दौरा : भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

भुवनेश्वर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 3 से 5 अगस्त तक अपने तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान वह राज्य के तीन प्रमुख शहरों—भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर में आयोजित विभिन्न सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 3 अगस्त को दोपहर 2:10 बजे भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति भुवनेश्वर, कटक और ब्रह्मपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों, सामाजिक पहलों और प्रशासनिक समारोहों में उनकी उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए तीनों शहरों में सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थलों और आवागमन वाले मुख्य मार्गों तक बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात रहेगा। आम जनता की आवाजाही में कोई बाधा न आए और सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस कमिश्नरेट और स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और प्रबंधन की योजना तैयार की गई है। “राष्ट्रपति दौरे को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए ब्लू-बुक नियमों के तहत सुरक्षा तथा कारकेड रूट प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।”राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य भर में भारी उत्साह है और प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button