रायसेन में बच्चों ने बनाए मिट्टी के गणेश: शगुन गार्डन में हुई गणेस प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित, 300 बच्चों ने लिया हिस्सा

[ad_1]
रायसेन29 मिनट पहले
रायसेन शहर के मुखर्जी नगर में स्थित शगुन गार्डन में एक कदम पर्यावरण संरक्षण की और मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण की प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में शहर के 300 बच्चों ने भाग लिया। यह आयोजन श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह के तत्वधान में किया गया था। जिसमें अमरनाथ सेवा समिति के दिनेश अग्रवाल सहित अन्य संस्थाओं ने सहयोग प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूक करते हुए मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण के लिए बच्चों को प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। समिति के पंकज शर्मा ने बताया कि यह आयोजन वह लगातार कई वर्षों से करते आ रहे हैं उनका उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है इसीलिए वह शहर में मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित कराते है। यूपी की प्रतिमा से पर्यावरण को नुकसान होता है वह मूर्ति विसर्जन के बाद भी कई महीनों तक पानी में गल नहीं पाती जिससे पानी सहित पर्यावरण भी प्रदूषित होता है।




Source link