रायसेन में पाड़ाें की लड़ाई: 2 साल 10 महीने के शेरा के समने नहीं टिक सका 4 साल का सुल्तान

[ad_1]

रायसेन10 घंटे पहले

रायसेन शहर में बुधवार को पाड़ों की लड़ाई कराई गई। शहर के बायापास रोड स्थित फिल्टर प्लांट के पास पाड़ों की लड़ाई देखने बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। दो साल 10 महीने के शेरा के सामने 4 साल का सुल्तान मैदान में नहीं टिक पाया। उसने मैदान छोड़ दिया।

शेरा मैदान में पहुंचा तो सामने खड़े सुल्तान ने दौड़ लगा दी। शेरा पाड़ा रायसेन शहर के रमेश यादव का है। वह शौकिया तौर पर लड़ाई के लिए पाड़े को तैयार करते हैं। उन्होंने बताया उनका पड़ा 2 साल 10 महीने का पाड़ा है और वह रोज इस 500 रुपए खर्च करते हैं। इसमें वह 1 किलो चुनी, 1 किलो दलिया, 1 किलो बिनोला, 2 किलो चावल और 2 लीटर दूध पाड़ा को खिलाते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button