रायसेन में पति ने पत्नी पर चलाई गोली: पत्नी पर केस वापस लेने का बना रहा था दबाव, मना करने पर किया हमला

[ad_1]
रायसेन7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन में नाराज पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली पत्नी के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गई। वहीं पति मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सुल्तानपुर के वार्ड क्रमांक 10 में तहसील कार्यालय के पीछे पति असलम खान ने पत्नी फिजा खान पर गोली चला दी। गोली फिजा के हाथ में लगी और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। वहीं घटना के बाद असलम फरार हो गया। दरअसल फिजा पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 2 सालों से अपने मायके में रह रही थी और असलम पर केस चल रहा था। असलम फिजा पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। लेकिन फिजा ने मना कर दिया। इस बात से नाराज पति ने पत्नी पर गोली चला दी।
मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने फरार असलम पर धारा 307, 550 व 34 में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी पति की तलाश भी शुरू कर दी है। मामले में सुल्तानपुर सब इंस्पेक्टर आशीष चौधरी ने बताया की वार्ड 10 के निवासी एक पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद के दौरान आज पति द्वारा पत्नी पर गोली चलाई गई जिससे उसके हाथ में गोली लगने से पत्नी फिजा घायल हो गई है वही आरोपी पति एक खिलाफ 307 480 व 34 का मामला पंजीबद्ध किया गया है वही फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
Source link