रायसेन मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का आयोजन: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा, छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- Health Minister Said Madhya Pradesh Is Progressing In Every Field, Students Gave Colorful Presentations
रायसेन28 मिनट पहले
मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर रायसेन के खेल स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कन्या पूजन और मां सरस्वती पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उसके बाद कलेक्टर अरविंद दुबे ने उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं सहित लोगों को मध्यप्रदेश स्थापना को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। वह चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो या कृषि के क्षेत्र में लगातार मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा
इसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सभी लोगों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। आज मध्य प्रदेश का 67वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश निरंतर प्रगति की ओर है। मध्यप्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि उद्योग सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बधाई लोक नृत्य किया।
रायसेन में बड़ी मात्रा में हो रही धान की खेती
उन्होंने रायसेन जिले में उत्पादन हो रही धान के विषय में भी कहा कि किसानों बड़ी मात्रा में धान की खेती कर रहे हैं। अब पूरे मध्यप्रदेश में रायसेन की धान पहचानी जाने लगी है। जिससे रायसेन जिले को एक और नए नाम से पहचाने जाने लगा है।

समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। समारोह के अंत में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
Source link