रायसेन की हॉकी खिलाड़ी का उत्कृष्ट प्रदर्शन: जूनियर महिला हॉकी टीम में हो सकता है सिलेक्शन, कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने दी बधाई

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raisen
  • There May Be Selection In Junior Women’s Hockey Team, Collector SP And Other Officials Congratulated

रायसेन39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन जिले की उभरती हुई हॉकी खिलाड़ी सोनिया कुमरे का चयन संभावित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में किया गया। देश की 28 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप एवं खेलो इंडिया हॉकी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सोनिया का चयन पहले सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए हुआ था। साथ ही सोनिया का चयन भारत सरकार की टॉप्स योजना के अंतिम चरण के चयन के लिए भी किया गया था। सोनिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता एवं खेलो इंडिया अंडर-21 राष्ट्रीय हॉकी लीग चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य हैं। वर्तमान में वो प्रतिष्ठित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सोनिया बुधवार को बेंगलुरु के लिए रवाना हो गईं।

सोनिया की इस उपलब्धि पर कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला हॉकी संघ के संरक्षक जगदीश सोनी, आलोक भार्गव, रिज़वान अली, दिनेश दांगी, नरेंद्र सेन, सद्दाम खान, मनीष ने सोनिया व उनके प्रशिक्षक प्रहलाद राठौर को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button