सीहोर में चलाया हेलमेट चेकिंग अभियान: 26 चालान बनाए, हेलमेट लगाने वालों को फूल देकर किया सम्मान

[ad_1]
सीहोर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

यातायात पुलिस द्वारा सड़क जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों, राहगीरों और व्यापारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी की गई।
यातायात पुलिस द्वारा कोतवाली चौराहा से लिसा टॉकीज चौराहा तक पैदल मार्च किया, जिसमें ऐसे दो पहिया वाहन चालक जिन्होंने हेलमेट लगाया था। यातायात पुलिस द्वारा उन वाहन चालकों के उत्साहवर्धन हेतु गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। जिन दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं लगाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पोस्ट ऑफिस चौराहे पर विशेष अभियान के तहत चालानी कार्रवाई कर कुल 26 चालान बनाए। 15, 250 रुपए समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Source link




