Chhattisgarh

रायपुर नगर निगम वार्ड में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, 70 में से 35 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए , 23 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित

रायपुर 19 दिसंबर 2024/ रायपुर नगर निगम में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गयी। रायपुर के कुल 70 वार्ड हैं। 70 में से 35 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, जबकि रायपुर में 9 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे, वहीं 23 वार्ड ओबीसी के लिए , ST वर्ग के लिए 3 वार्ड आरक्षित होंगे। आज आरक्षण के लिए लॉटरी सिस्टम का सहारा लिया गया। आईये देखते हैं 70 वार्डों की स्थिति क्या है:-

पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 22 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

3 वार्ड SC महिलाओ के लिए आरक्षित – 26 दानवीर भामाशाह वार्ड, 46 सिविल लाइन वार्ड, 23 शहीद मनमोहनसिंह बक्शी वार्ड।

अनुसूचित जाति के 9 वार्डों में 3 वार्ड SC महिलाओ के लिए आरक्षित – वार्ड 26 दानवीर भामाशाह, वार्ड 46 सिविल लाइन, वार्ड 23 शहीद मनमोहनसिंह बक्शी वार्ड।

अनुसूचित जनजाति ST के 3 वार्डो में से 1 वार्ड पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड वार्ड नम्बर 22 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित

11 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित

45 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, 12 काली माता वार्ड, 51 लाल बहादुर शास्त्री, 59 मोरेश्वर राव वार्ड, 39 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, 5 बंजारी माता वार्ड, 67 भक्तमाता कर्मा वार्ड,, 58 शहीद पंकज विक्रम, 21 शहीद भगतसिंह, 24 सरदार बल्लभ भाई पटेल, 41 पंडित सुंदर लाल शर्मा।

23 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित (8 वार्ड महिला के लिए)

70 संत रविदास वार्ड, 52 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, 64 विपिन बिहारी सूर वार्ड, 32 महर्षि वाल्मीकि वार्ड (महिला), 68 डॉ खूबचन्द बघेल वार्ड (महिला), 40 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, 16 वीर शिवाजी वार्ड, 43 ब्राह्मण पारा वार्ड, 37 शहीद चुनामणी, 60 चंद्रशेखर वार्ड, 15 कन्हैया लाल बाजारी वार्ड, 17 ठक्कर बापा (महिला), 14 रमण मंदिर वार्ड, 47 मदर टैरेसा वार्ड, 54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड (महिला), 8 महात्मा गांधी वार्ड (महिला), 65 महामाया मंदिर वार्ड (महिला), 31 नेताजी सुभाष चन्द्रबोस वार्ड (महिला), 69 माधव राव स्प्रे वार्ड, 25 संत रामदास वार्ड, 27 इंदिरा गांधी वार्ड, 18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड, 36 तात्यापारा वार्ड (महिला)।

Related Articles

Back to top button