Chhattisgarh

रामनवमी 2026: छत्तीसगढ़ में आज 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

रायपुर, 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए घोषित किया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, सरकारी संस्थान और अधिकांश सार्वजनिक सेवाएं इस दिन बंद रहेंगी।

अधिसूचना महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रामनवमी के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में यह अवकाश लागू होगा। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है, जिसे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया है।

रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

Ram Navami 2026, holiday Chhattisgarh, 26 March holiday CG, public holiday, Chhattisgarh March, 2026, Ram Navami govt holiday India, CG government holiday list 2026, Raipur news, Chhattisgarh breaking news, public holiday notification CG,

Related Articles

Back to top button