Chhattisgarh

रामनवमी पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का सेवा संकल्प, जिले भर में शुरू हुए 6 ‘प्याऊ घर’

जांजगीर-चांपा। भीषण गर्मी की शुरुआत और रामनवमी के पावन अवसर पर राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के संरक्षण एवं राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जांजगीर-चांपा द्वारा जनसेवा का बीड़ा उठाया गया है। जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘प्याऊ घर’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पूरे अभियान को सफल बनाने में राज्य उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, जिला मुख्य आयुक्त हितेश यादव और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा का विशेष दिशा-निर्देशन प्राप्त हुआ है।


इसी कड़ी में विवेकानंद मार्ग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर जांजगीर के समीप राहगीरों और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया, जहाँ मंदिर के पुजारी पंडित किरण मिश्र ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की। इस केंद्र का प्रारंभ राज्यपाल गाइड कु. मेधा पटेल के हाथों कराया गया, जिसमें अशोक मेडिकल स्टोर के संचालक रिक्की शर्मा ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहयोग का संकल्प दोहराया। इस दौरान श्रद्धालुओं को बिस्कुट बांटे गए और वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने स्काउट्स के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। हर्ष शर्मा, साहिल यादव, रितेश कुमार और सक्षम पांडेय आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।इसी

क्रम में बाजार चौक मड़वा में सरपंच अजय सोनवानी ने श्रीफल तोड़कर प्याऊ घर का शुभारंभ किया, जहाँ सावित्री बाई फूले गाइड कंपनी, स्वामी विवेकानंद स्काउट दल और द ग्रीन थंब रोवर क्रू के स्काउट्स-गाइड्स पूरे एक माह तक प्राचार्य जगमोहन सिंह पेंकरा के मार्गदर्शन में अपनी सेवाएं देंगे। विशेष बात यह है कि इस दल में सात राज्यपाल अवार्डेड स्काउट्स-गाइड्स भी शामिल हैं। भागीरथी बरेठ, भावेश साहू, पुष्कर साहू, भुनेश सिंह कंवर, साहिल सोनवानी, शैलेश सोनवानी, जितेश यादव, सागर चौहान, सोनाली, पूर्वशी साहू, दीपिका, मेधा, सुलोचना, श्रुति, माही, रीना और शालिनी नियमित सेवा दे रहे हैं ।


पहले दिन यहाँ राहगीरों को शरबत एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अनुभव तिवारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलई, पहरिया पंतोरा रोड में शा. पूर्व माध्यमिक शाला अंगारखार, शिवरीनारायण मुख्य बाजार में लिटिल फ्लावर स्कूल शिवरीनारायण और मुख्य मार्ग पर शा. उ. मा. वि. करमन्दा द्वारा भी प्याऊ केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।


प्याऊ केंद्रों के सुचारू संचालन में जिला सचिव दीपक कुमार यादव, डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी डी ओ सी स्काउट डीटीसी स्काउट पूरन लाल पटेल, डीओसी गाइड कु. श्वेता जायसवाल, डॉ. धनमत महंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी रमेश तिवारी, श्रीमति दुर्गेश नंदनी राठौर ,श्रीमती प्रतिभा यादव और सहायक सचिव अनिल सिदार, प्रभाव वानी , राजिन पाणिग्रही जैसे सक्रिय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है ।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश भर में रामनवमी से एक माह तक प्याउघर चलाए जाएँगे । इस कड़ी में जिले में छह प्याऊघरों का संचालन स्काउट्स गाइड्स ने शुरू कर दिया है । तीन प्रमुख स्थानों खासकर ब्लॉक मुख्यालयों में प्रारम्भ किए जाने का प्रस्ताव है । रोटेशन में स्वयं सेवक पेयजल सेवा देंगे । माह के अंत में समारोह पूर्वक सभी वॉलेंटियर्स एवं सहयोगियों को जिला संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा – दीपक कुमार यादव, जिला सचिव

Related Articles

Back to top button