रात में झाड़ू-फावड़ा लेकर सड़क पर उतरे नपा अफसर: 1.5 KM तक की सड़क को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए 50 से अधिक कर्मचारी जुटे

[ad_1]
भिंड36 मिनट पहले
सफाई दल के कर्मचारी स्वच्छता अभियान में जुटे|
भिंड में स्वच्छता अभियान देर शहर के अंदर चलाया गया। नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत करीब 50 अफसर सड़क पर झाड़ू, फावड़ा और गैंती लेकर पर उतरे। उन्होंने शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई अभियान चलाया। करीब 1.5 KM तक की सड़क चलाए गए सफाई अभियान के दाैरान 5 से 7 ट्रॉली कचरा उठाया गया। रात्रि के समय चलाए गए अभियान से सुबह के समय सड़क लोगों को साफ स्वच्छ नजर आई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी शुक्रवार की रात करीब दस बजे दल बल के साथ सड़क पर उतरे। सुभाष चौराहा से नगर पालिका ऑफिस तक पचास से अधिक सफाई दल के कर्मचारी स्वच्छता अभियान में जुटे। ये अभियान करीब ढाई घंटे रात्रि साढ़े 12 बजे तक चलाया गया। इस दौरान पांच से सात ट्रॉली कचरा उठाया गया। मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश के कारण कई जगह मिट्टी एकत्रित हो गई थी। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा घरों का कचरा व मिट्टी को घरों के बाहर जगह-जगह ढेर के रूप में लगा दिए गए थे। इस कचरे और गंदगी के कारण शहर की सूरत बिगड़ रही थी। दिन में चलने वाहनों के कारण ये कचरा उड़ता था और लोगों की शक्ल गंदी कर देता था। नगर पालिका द्वारा रात्रि कालीन सफाई अभियान संभवत वर्ष 2021 का पहला अभियान है।
Source link