राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: ब्यौहारी के 2 खो-खो खिलाड़ी हुए चयनित, 8 नवंबर को सतना में होगा आयोजन

[ad_1]
शहडोल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित विमला ग्लोबल स्कूल के दो छात्रों का खो-खो के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। कक्षा 9वीं के छात्र राजशेखर वर्मा का अंडर 19 व कक्षा 8 अभिषेक पाठक का अंडर 14 के लिए चयन किया गया है। स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष वीरेश सिंह, डायरेक्टर गुंजन सिंह, सचिव प्रभात सिंह एवं मैनेजर आलोक श्रीवास्तव ने बच्चों की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी है, और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए उत्साह वर्धन किया।
विमला ग्लोबल स्कूल के खेल शिक्षक प्रभात कुमार यादव बच्चों को विभिन्न खेलों का अभ्यास कराने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षित करते हैं, और प्रोत्साहित करते रहते हैं। जिसका परिणाम है कि बच्चे पढ़ाई के अलावा खेल में भी आगे आ रहे हैं।
विगत दिनों डिवीजन स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शहडोल संभाग के अमलाई में किया गया था। जहां पर इन दोनों बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनका चयन राज्य स्तर पर हुआ है। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 नवंबर को सतना में होना है। जहां पर ये दोनों बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए अपने कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Source link