राज्यस्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन:: कलेक्टर बोले; सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से किया जाएगा निराकरण

[ad_1]

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा आज राज्यस्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन कोबरा कैंटीन के पास कल्पना टाकीज आयोजित किया गया। इस दौरान मिलिट्री के अधिकारियों सहित कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा सहित सेवा निवृत्त सैनिक उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने कहा कि सैनिक कल्याण के लिए जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ है। हर समुचित समस्याओं का समाधान किया जायेगा। सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने की बात कही गई। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद समाज में बहुत से क्षेत्र हैं। जहां सैनिक अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्व से जुड़े विभिन्न सवालों का जवाब भी दिया। और उनके निराकरण की प्रक्रिया भी बताई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। इस पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करने की भी बात कही। सेना के अधिकारियों ने भी भूतपूर्व सैनिकों के लिए किये जाने वाले कार्यों के साथ फिट इंडिया कैंपेन के बारे में विस्तार से बताया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button