राज्यपाल ने दी नसीहत: अनुसूचित जनजाति और आमजन में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाएं

[ad_1]
नरसिंहपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नरसिंहपुर में अधिकारियों से साथ सोमवार शाम को सर्किट हॉउस में हुई बैठक में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा है कि अनुसूचित जनजाति और आमजन में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ायें। उन्होंने जनजाति के लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक होने और समाज के अन्य वर्गों के युवाओं से जनजातीय वर्ग को इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए आवश्यक जागरूकता हेतु प्रचार- प्रसार करने पर जोर दिया जाए। गांवों में नाटक एवं पिक्चर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की बात कही।
राज्यपाल पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित लोक-कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाना सुनिश्चित करें। गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाएं। किसी भी स्थिति में गरीबों का शोषण नहीं होना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल बीमारी से निजात पाने के लिए जरूरी है कि विवाह के पहले युवक-युवती अपने खून की जांच कराएं। यदि दोनों में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं, तो वे विवाह नहीं करें और संतान में इस आनुवांशिक बीमारी के प्रसार को रोकने की पहल करें।
हर प्रकार के नशे से दूर रहें। बच्चों को शिक्षा से बेहतर भविष्य बनाने में अपना योगदान दें। सिकिल सेल की जांच करने वाली एजेंसी की सतत निगरानी की जाए। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता को भी जोड़ा जाए। राज्यपाल पटेल ने पेसा एक्ट का लाभ दिलाने पर जोर देते हुए इसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने भारिया जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति में शामिल करने पर चर्चा की। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए।
उन्होंने स्वसहायता समूहों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। राज्यपाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजाति कार्य विभाग, कानून व्यवस्था, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Source link