Chhattisgarh

राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

लखनपुर।22सितम्बर जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में 22 सितंबर को सुबह 11:00 बजे सरगुजा अपर कलेक्टर ध्रुव, खेल अधिकारी देवेंद्र सिन्हा ने लखनपुर विकासखंड के 74 ग्राम पंचायतों के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया।इस प्रशिक्षण में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को खेल, सामाजिक ,सांस्कृतिक गतिविधियों तथा उनके कार्यों के दायित्वयो आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

साथ ही शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार बेसहारा व वृद्ध जनों का सहयोग राशन कार्ड स्वास्थ्य कार्ड बनवाने बैंक खाता खुलवाने सहयोग करने आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, सत्येंद्र राय सहित राजीव यूवा मितान क्लब के 74 ग्रामों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष हुआ कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button