राजिम–रायपुर के बीच चलेंगी दो राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक की समय सारणी

रायपुर । भारतीय रेल छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और अवसंरचना के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य राजीव में शुरू होने वाले राजिम कुंभ मेला में रेलवे की यात्री सुविधाएं प्रगति पर हैं । दिनांक 1 फरवरी से 15 फरवरी तक 02 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।
रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी । श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है। राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचोरी, राजिम दिया गया है।
गाड़ी संख्या 08755 /08756 रायपुर – राजिम- रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी गाड़ी संख्या 08755 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57 बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुचेगी । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना हो कर , 14.07 बजे मानिक चौरी , 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद, 15:30 बजे रायपुर पहुचेगी ।
गाड़ी संख्या 08757 /08758 रायपुर – राजिम- रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी
गाड़ी संख्या 08757 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 14.30 बजे रवाना हो कर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिक चौरी , 16.00बजे राजिम पहुचेगी । (Rajim Kumbh Mela special MEMU trains) इसी तरह गाड़ी संख्या 08758 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 20.30 बजे रवाना हो कर, 20.37 बजे मानिक चौरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सी.बी.डी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद, 22:00 बजे रायपुर पहुचेगी ।










