वीरांगना की जयंती पर दी पुष्पांजलि: लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर कांग्रेस-BJP नेताओं ने किया याद, बोले-वीरांगना हमेशा प्रेरणा देती हैं

[ad_1]
![]()
ग्वालियर40 मिनट पहले
वीरांगना की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करते भाजपाई
वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर शनिवार को सुबह से ही लक्ष्मीबाई की समाधि पर कांग्रेस-भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। वीरांगना की 194वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुबह समाधि स्थल पहुंचकर उनको याद किया और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि वीरांगना ने देश की आजादी के लिए जो किया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबों के यह बोल आज भी हर किसी को याद हैं, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेनी वाली रानी लक्ष्मीबाई ने आज ही के दिन 19 नवंबर 1828 को जन्म लिया था। यह संगीतधनी के वाशिदों (हम लोग) के लिए गौरव की बात है कि रानी का बलिदान इस पावनधरा पर हुआ। रानी के पार्थिव शरीर की रक्षा करते हुए 547 संतों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। इन संतों की समाधि रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के पीछे गंगादास की बड़ी शाला में हैं। पड़ाव पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिवर्ष की तरह बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता समाधि स्थल पहुंचे और वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया। भाजपा के साथ ही कांग्रेस के सदस्य भी यहां पहुंचे और वीरांगना को पुष्प अर्पित कर याद किया।
वीरांगना से हमेशा हमें संघर्ष की प्रेरणा मिलती है
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती दिवस पर BJP के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी का कहना है कि आज महारानी लक्ष्मीबाई की 194 वीं जयंती है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है क्योंकि उनका बलिदान ग्वालियर में हुआ था ग्वालियर वासियों को हमेशा उनसे प्रेरणा मिलती है। उनसे देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। ऐसे सभी महापुरुष जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया है वह हमेशा से देश भक्ति की प्रेरणा देते हैं।
Source link




