राजस्व व खनिज विभाग की निष्क्रियता से पोड़ी क्षेत्र में अवैध लाल ईटों का निर्माण एवं बिक्री धड़ल्ले से जारी, कारोबारियों के हौसले बुलंद

कोरबा/पाली,29 अप्रैल I सरकार द्वारा अवैध लाल ईंटों के निर्माण पर प्रतिबंध होने के बावजूद जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पोड़ी एवं इसके आसपास क्षेत्र में लाल ईंट भट्टों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। जिस पर कार्यवाही न होने से कारोबारियों के हौसले बुलंद है।
पाली मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर पोड़ी क्षेत्र में जगह- जगह लाल ईंट की भटियां देखी जा सकती हैं। इसे राजस्व और खनिज विभाग की मेहरबानी कहे या अनदेखी, जिसके चलते क्षेत्र में अवैध लाल ईंट निर्माण का कारोबार बेखौफ फल-फूल रहा है। लाल ईंट निर्माण कर बिक्री हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति जरूरी होता है।
विभागीय अनुमति के बगैर ईंट बनाना गैरकानूनी है। जानकारी के मुताबित 25 हजार तक ईंट बनाने के लिए तहसीलदार व 50 हजार या इससे अधिक ईंट निर्माण के लिए खनिज विभाग से अनुमति लेना होता है, लेकिन पोड़ी के लब्दा, लीमघाट, मड़वा मौहा, अमरैया व मुढाली सहित आसपास क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ईंट भट्टों का संचालन अवैध रू