Chhattisgarh

राजनांदगांव : ग्राम अंडी फकीरटोला में चलित थाना का सफल आयोजन, ग्राम पंच एवं ग्राम वासियों की उपस्थित में कार्यक्रम का सफल आयोजन

राजनांदगांव ,09 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले के मार्गदर्शन में दिनांक 09.10.2022 को थाना बोरतलाव क्षेत्र के ग्राम फकीरटोला अंडी में थाना बोरतलाव के थाना स्टाफ द्वारा चलित थाना लगाया गया। चलित थाना लगाकर पुलिस द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर, उनकी व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं ग्राम की समस्याओं की जानकारी ली गई एवं ऑन लाईन फाड मोबाईल फाड, बच्चों महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक बेलूराम निषाद, अशोक ठाकुर, शत्रुहन कोटांगले, कुलदीप सिंह एवं करीब सौ से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित थे।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ध्रुव द्वारा जानकारी दी गई कि सुदूर अंचल के ग्रामीण अपनी समस्याओं के लिये थाना तक आने में संकोच करते है, इसलिये बारी बारी से थाना क्षेत्र ग्रामों में चलित थाना लगाया जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, जिससे पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित हुआ है एवं पुलिस के प्रति विश्वास का भाव है। प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में चलित थाना कार्यक्रम जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button