राजधानी के वाल्मी गेट पर टाइगर की वॉक: गेट के पास बैठा, फिर पहाड़ी पर घूमने लगा; दो दिन पहले डैम किनारे मूवमेंट था

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Sat By The Gate, Then Started Walking Up The Hill; There Was Movement Along The Dam Two Days Ago
भोपाल34 मिनट पहले
- एक घंटे से वाल्मी पहाड़ी पर मूवमेंट
राजधानी भोपाल की वाल्मी पहाड़ी पर एक बार फिर बाघ का मूवमेंट देखने को मिला। बुधवार रात 8 बजे टाइगर पहले वाल्मी गेट पर कुछ देर बैठा रहा। फिर पहाड़ी पर वॉक करने लगा। एक घंटे तक उसकी वॉक जारी है। बाघ मित्रों ने बताया, दो दिन पहले कलियासोत डैम और पहाड़ी किनारे इसी टाइगर का मूवमेंट था। यह पिछले दो-तीन महीने से यहां घूम रहा है। अच्छी बात ये है कि टाइगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया, वाल्मी के गेट पर बाघ घूमता रहा। इसके साथ ही पहाड़ी पर भी वह चहल-कदमी करता रहा। उन्होंने बताया, आसपास के इलाकों में शोर की वजह से बाघ बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, वाल्मी की पहाड़ी का पूरा एरिया बाघ की टेरेटेरी है। वे यहां घूमते रहते हैं। इनकी वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
दो दिन पहले भी दिखा था मूवमेंट
बाघ का दो दिन पहले भी मूवमेंट देखने को मिला था। कलियासोत डैम किनारे वाल्मी के पहाड़ी क्षेत्र में घूमते देखा गया था। जिसके बाद राहगीरों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था।

दो दिन पहले भी बाघ का मूवमेंट था। कलियासोत डैम और वाल्मी की पहाड़ी पर वह घूमते मिला था।
25 किलोमीटर के दायरे में हैं बाघ
भोपाल के आसपास करीब 25 किमी के दायरे में बाघों का मूवमेंट है। कलियासोत, केरवा के जंगल के साथ ही कोलार-बैरसिया इलाके में भी टाइगर देखे गए हैं। फरवरी-2022 में चूना भट्टी चौराहा स्थित भोज यूनिवर्सिटी कैंपस में टाइगर का मूवमेंट था। कोलार में भी टाइगर देखा गया। प्रदेश में वर्तमान में 526 बाघ हैं। भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में कुल 13 टाइगर हैं।
13 रेसिडेंशियल बाघ
भोपाल के कलियासोत, केरवा, समरधा, अमोनी और भानपुर के दायरे में 13 रेसीडेंशियल बाघ घूम रहे हैं। इनका जन्म यहीं हुआ है। अब यहीं इनका दबदबा भी कायम है। बाघिन टी-123 का तो पूरा कुनबा ही है। कई बार भोज यूनिवर्सिटी में बाघ की चहल-कदमी देखने को मिली है, लेकिन उन्होंने कभी इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया। शहर से जुड़े रातापानी के जंगल में बाघ हैं।
भोपाल में बाघ दिखने से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
राजधानी भोपाल में एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट सामने आया है। चरवाहों ने कलियासोत डैम के नजदीक वाल्मी की पहाड़ी पर बाघ देखा है। हालांकि, बारिश की वजह से बाघ के फुटप्रिंट नहीं मिले हैं। बाघ के मूवमेंट से वन विभाग बेखबर है। इधर, नगर वन में लगे ट्रैप कैमरों में बाघ कैप्चर नहीं हुआ है। न ही उसका मूवमेंट सामने आ रहा है। यह भी पढ़े

राजधानी भोपाल में एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट दिखाई दिया है। कलियासोत के जंगल में मंगलवार रात नगर वन के पास बाघ दिखाई दिया। जिसे देखकर वहां से गुजर रहे कार सवार रोमांचित हो उठे। उन्होंने मोबाइल पर उसका वीडियो बना लिया। यह भी पढ़े

MP के रायसेन में टाइगर के दहाड़ते हुए सड़क पार करने VIDEO सामने आया है। टाइगर ने रोड क्रॉस करते हुए राहगीरों को गुस्सा दिखाया- मानो कह रहा हो, ठहर जाओ! यहां हमारा राज चलता है। उसे देख गुजर रहे लोगों ने भी अपनी गाड़ियां रोक शीशे बंद कर लिए। यह भी पढ़े

Source link