National

रांची के दो तस्कर यूपी में गिरफ्तार, 80 लाख रुपये की अफीम बरामद

रांची, 26 सितंबर । उत्तर प्रदेश के बरेली की शाही थाना पुलिस और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने दो अंतरराष्ट्रीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित यह अफीम उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रहे थे। उनके कब्जे से चार-चार किलो अफीम बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 80 लाख बताई जा रही है।

शाही थाना पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने रविवार को नगर पंचायत शाही तिराहे से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों पिता-पुत्र हैं। आरोपितों में रांची जनपद के मोहल्ला सहदेव नगर शिव मंदिर के पास निवासी मुकेश चौरसिया उर्फ मंटू और प्रियांशु चौरसिया शामिल हैं।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि अफीम नेपाल के लोगों से खरीद कर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते से उत्तराखंड में ग्राहकों की बेचने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दोनों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उन्हों जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button