रवि सीजन में 15 दिन लेट हुई फसल की बुवाई: अब तक 20 प्रतिशत फसलों की हो सकी है बोवनी, सरसो का बढ़ने लगा रकबा

[ad_1]
अशोकनगर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर में इस बार आवश्यकता से अधिक हुई बारिश के कारण रवि सीजन की फसल की बोवनी लेट होने लगी है। इस बार लगभग बुवाई 15 दिन लेट चालू हुई है। वैसे तो रबी सीजन की फसलों की बुवाई अक्टूबर-नवंबर माह में होती है लेकिन ज्यादातर किसान अक्टूबर के आखिरी समय तक पूरी फसलों की बोवनी कर देते थे। हालांकि अब तक लगभग 20 प्रतिशत ही किसानों ने फसलों की बुवाई की है। जिसमें सबसे अधिक सरसों की बनी हुई है। अक्टूबर माह तक ज्यादातर सभी फसलों की बुबाई हो जाती है। केवल धनियां की फसल पीछे होती है। लेकिन इस बार अक्टूबर माह से समय में केवल 20 प्रतिशत ही फसल की बुवाई हो पाई है। अभी तक जो फसलों की बुवाई है, उनमें सबसे अधिक सरसों की फसल बोई गई है।
जिले में सामान्य औसतन वर्षा 882 मिलीमीटर है। लेकिन यहां 50 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई थी। जिसकी वजह से अक्टूबर माह के आखिरी समय में भी जमीन में नमी बनी हुई है। जिसकी वजह से किसानों की फसल की समय पर बुवाई नहीं हो पा रही। इस बार प्रदेश से 14 अक्टूबर को मानसून की विदाई हुई है। लगभग 15 दिन पहले बारिश का दौर थमा है। इस वजह से खरीफ सीजन की पकी हुई फसल काफी समय तक खडी रही। फिर फसल की कटाई शुरू हुई। जिसके बाद ही बोवनी शुरू हो पाई है। काफी समय किसानों को खेत तैयार करने में लग गया। जिसके बाद इक्का-दुक्का फसल की बोवनी शुरू हुई। लगभग 5 दिन पहले ही फसल की बुवाई शुरू हुई है। जबकि अभी भी कई स्थान ऐसे हैं। जहां पर खेतों में नमी होने की वजह से जुताई नहीं हो पाई है।
Source link