32Kg वजन घटाने पर सांसद को मिले 2300 करोड़: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने निभाया वादा, उज्जैन में फोरलेन और रोप-वे बनवाएंगे

[ad_1]
आनंद निगम। उज्जैन13 मिनट पहले
अनिल, जितने किलो वजन कम करोगे, प्रति किलो के हिसाब से एक हजार करोड़ शहर के विकास के लिए मिलेंगे…. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ये शब्द उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को ऐसे भाए कि 7 महीने में उन्होंने 32 किलो वजन कम कर लिया। गडकरी ने भी अपना वादा निभाया और शहर विकास के लिए अब तक करीब 2300 करोड़ की योजना मंजूर करवा चुके हैं। सांसद कहते हैं– तब मेरा वजन 130 किलो था। क्षेत्र के विकास की बात आई तो वजन कम करने का प्रण लिया और यही ध्येय वाक्य बन गया। यह वाक्या उस वक्त भी काफी चर्चा में रहा था।
पहले समझ लेते हैं पूरा वाक्या…
केंद्रीय मंत्री गडकरी 23 फरवरी 2022 को उज्जैन आए थे। तब उन्होंने विकास कार्यों की घोषणाओं के बीच सेहत पर भी बात की थी। उन्होंने स्वयं के बारे में बताया था कि मेरा वजन ज्यादा था, अब कम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने मंच पर बैठे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को भी वजन कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा- अनिल, आप जितना किलो वजन कम करोगे। मैं प्रति किलो के हिसाब से उतने हजार करोड़ आपके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए दूंगा।
वजन बढ़ने की वजह भी जान लीजिए

चुनौती स्वीकार की, अब खुद को बता रहे सबसे महंगा सांसद
सांसद फिरोजिया ने केंद्रीय मंत्री की बात को चैलेंज के रूप में लिया और 3 महीने में ही 12 किलो वजन कम कर लिया। ऐसा कर वे शहर के विकास के लिए 12 हजार करोड़ रुपए पाने के हकदार हो गए। वे लगातार वर्कआउट करते रहे और उसी का असर हुआ कि 7 महीने में उन्होंने 32 किलो वजन कम कर लिया। वजन घटाने के पीछे वे पत्नी और बेटी का बहुत बड़ा योगदान बताते हुए कहते हैं कि वे विश्व के सबसे महंगे सांसद हैं। इसके पीछे वजह उनका वजन कम करना है। उनका कहना है कि वादे के अनुसार वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए 32 हजार करोड़ रुपए पाने के हकदार हो चुके हैं। यह राशि केंद्रीय परिवहन विभाग की ओर से उज्जैन के विकास के लिए दी जाएगी।
अब जान लीजिए कैसे किया वजन कम

फोरलेन व रोपवे प्रोजेक्ट मंजूर, इसलिए फिर चर्चा में
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को हुई बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया को 5 महीने में 32 किलो वजन कम करने के लिए बतौर उपहार 2100 करोड़ की फोरलेन सड़क और 209 करोड़ के रोपवे की सौगात दी है। जल्द ही दोनों का टेंडर होकर काम शुरू हो जाएगा। फिरोजिया ने कहा- मंत्री गडकरी को उनका वादा याद दिलाकर जावरा, नागदा, उन्हेल, उज्जैन और पीथमपुर सड़क को फोरलेन बनाने का आग्रह किया था, जिस पर उन्होंने मोहर लगा दी है। यह करीब 2100 करोड़ में बनेगी। इसके लिए 450 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। मैंने उज्जैन में रोपवे की याद दिलाई तो उन्होंने 209 करोड़ के प्रोजेक्ट को भी तत्काल मंजूर करवा दिया। मंत्री ने वादे के अनुरूप अब तक कम किए गए वजन के बदले करीब 2300 करोड़ रुपए की योजना मंजूर की है।

फिरोजिया ने कहा- मंत्री गडकरी को उनका वादा याद दिलाकर जावरा, नागदा, उन्हेल, उज्जैन और पीथमपुर सड़क को फोरलेन बनाने का आग्रह किया था, जो मंजूर हो गया।
पीएम मोदी बोले– अभी और वजन कम करना है
11 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण करने उज्जैन पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए हेलीपेड पर पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया से पीएम ने वजन कम करने को लेकर बात की थी। सांसद ने बताया था कि उन्होंने अब तक कुल 32 किलो वजन कम किया है, जिस पर पीएम ने सांसद की तारीफ भी की और कहा कि अभी और करना है।

तीन महीने पहले उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाने संसद भवन ले गए थे, उस दौरान उनकी बेटी आहना भी साथ थी। PM ने सांसद फिरोजिया की बेटी आहना से पूछा- क्या तुम जानती हो मैं कौन हूं? इस पर बच्ची ने कहा था- हां, आप मोदीजी हैं। मैंने आपको टीवी पर देखा है और आप लोकसभा टीवी में काम करते हैं। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। PM ने उसे चॉकलेट्स भी दी थी।
2018 में विधायक का चुनाव हारे, 2019 में उज्जैन से सांसद बने
उज्जैन-आलोट सीट से सांसद फिरोजिया की परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। उनके पिता भेरूलाल फिरोजिया और बहन रेखा रत्नाकर भी विधायक रह चुकी हैं। फिरोजिया ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1992 में बजरंग दल से जुड़कर शुरू की। 1996 में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बने। कुछ दिनों बाद ही बीजेपी नगर मंत्री बन गए। इसके बाद पार्टी में अलग-अलग पदों पर काम करते रहे। वे उज्जैन विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष भी रहे। 2013 में तराना विस सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के राधाकिशन मालवीय को 16,135 वोट से हराया था। 2018 में तराना से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के महेश परमार ने पराजित किया। 2019 पार्टी ने उन्हें उज्जैन संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने यहां से जीत हासिल की।
यह भी पढ़िए…
उज्जैन सांसद ने गडकरी के चैलेंज पर घटाया 16kg वजन

उज्जैन संसदीय सीट से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया इन दिनों अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रख रहे हैं। वे रोजाना व्यायाम करने के साथ कई किलोमीटर पैदल भी चलते हैं। ये सब काम वे अपना वजन कम करने के लिए कर रहे हैं। लेकिन सबसे खास बात ये है कि वे ये सारे जतन खुद को फिट रखने के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने संसदीय क्षेत्र में विकास राशि प्राप्त करने के लिए कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link