रबी सीजन का रकबा बढ़ा: बेहतर बारिश होने से 28 हजार हेक्टेयर की बढ़ोतरी, किसानों ने शुरु की रबी सीजन की बोवनी

[ad_1]
खरगोन30 मिनट पहले
जिले में इस वर्ष बेहतर बारिश के चलते रबी सीजन के रकबे में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वर्ष जिले में 3 लाख 51 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोवनी प्रस्तावित की गई है। जबकि गत वर्ष जिले में 3 लाख 22 हजार हेक्टेयर में ही बोवनी हुई थी।
रबी फसल को लेकर कृषि विभाग के उपसंचालक एमएल चौहान ने बताया कि इस वर्ष रबी फसल के रकबे में करीब 28 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक वृद्धि चने के रकबे में होगी। इस वर्ष जिले में करीब 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर में चने की बोवनी का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि गत जिले में 1 लाख 14 हजार हेक्टेयर में ही चने की बोवनी हुई थी। उन्होंने बताया कि किसानों ने खरीब की फसल की कटाई के बाद अब चने की बोवनी करना शुरु कर दी है। इसके साथ ही आगामी दिनों में गेहूं की बोवनी भी शुरु हो जाएगी। विभाग द्वारा किसानों के लिए खाद-बीज की भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
2 लाख हेक्टेयर में होगी गेहूं की बोवनी
उपसंचालक चौहान ने बताया कि इस वर्ष रबी सीजन में गेहूं के रकबे में करीब ढाई हजार हेक्टेयर में वृद्धि होगी। इस बार जिले में 2 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी प्रस्तावित है। जबकि गत वर्ष 1 लाख 97 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई थी। इसके साथ ही अन्य रबी फसल गन्ना, मटर, मसूर, सरसों आदि के रकबे में भी आंशिक वृद्धि हुई है।
यह है उत्पादन का अनुमान
जिले में इस वर्ष गेहूं का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता करीब चार क्विंटल प्रस्तावित की गई है। जबकि गत वर्ष 3 क्विंटल 869 किलोग्राम उत्पादन प्रति हेक्टेयर हुआ। इस प्रकार चने का प्रति हेक्टेयर 2 क्विंटल प्रस्तावित किया गया है। जबकि गत वर्ष 1 क्विंटल 967 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर उत्पादन हुआ।

Source link