रतलाम रेल मंडल की यात्री गाड़ियां प्रभावित: उत्तर रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे ब्लॉक के कारण रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली एक दर्जन यात्री गाड़ियां प्रभावित

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- One Dozen Passenger Trains Passing Through Ratlam Railway Division Affected Due To Railway Block In Northern Railway And South East Central Railway
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली एक दर्जन यात्री गाड़ियों को अलग-अलग रेल मंडल में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और ब्लॉक के कारण निरस्त और रीशेड्यूल किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झासरगुडा खंड में रायगढ़ स्टेशन के पास चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्रस्तावित ब्लॉक एवं उत्तर रेलवे के माणक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ यात्री गाड़ियों को निरस्त एवं रीशेड्यूल किया गया है । जिसके कारण रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर जाने वाली यात्री गाड़ियों को निरस्त एवं रीशेड्यूल किया गया है।
निरस्त गाडियॉं-
23 अगस्त, 2022 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर पुरी हमसफर एक्सप्रेस
25 अगस्त, 2022 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी इंदौर हमसफर एक्सप्रेस
25 अगस्त, 2022 को वलसाढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 22909 वलसाढ़ पुरी एक्सप्रेस,
28 अगस्त, 2022 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22910 पुरी वलसाढ़ एक्सप्रेस,
27 अगस्त, 2022 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20971उदयपुर सिटी शालिमार एक्सप्रेस,
28 अगस्त, 2022 को शालिमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालिमार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
24 अगस्त, 2022 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20813 पुरी जोधपुर एक्सप्रेस,
27 अगस्त, 2022 को जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर पुरी एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे के मानक नगर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण प्रभावित यात्री गाड़ियां
निरस्त ट्रेनें-
28 अगस्त, 2022 को बान्ट्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस
30 अगस्त, 2022 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनसंख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
27 अगस्त, 2022 की ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव जं-बलामऊ जं-आलम नगर-लखनऊ जं. के रास्ते चलेगी।
28 अगस्त, 2022 की ट्रेन संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग – प्रयागराज –कानपुरसेंट्रल के रास्ते चलेगी।
28 अगस्त, 2022 को ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयाग-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्तेचलेगी।
1 सितंबर, 2022 को गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज – कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
28 अगस्त, 2022 को कामाख्या से चलने वाली ट्रेन संख्या 19306 कामाख्या-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
1 सितंबर, 2022 को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलेगी।
रिशेड्युल्ड होने वाली ट्रेन
31 अगस्त, 2022 की ट्रेन संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रिशेड्युल्ड होकर गोरखपुर से 2 घंटे देर से छूटेगी।
Source link










