रतलाम में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई: रतलाम के समता सागर रेस्टोरेंट सहित आटा मिल और किराना दुकानों से लिए सैंपल, कलेक्टर की फटकार के बाद फील्ड में अधिकारी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Samples Taken From Flour Mill And Grocery Shops Including Samta Sagar Restaurant In Ratlam, Officials In The Field After Reprimanding The Collector
रतलाम37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रतलाम में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई जारी है । रतलाम में आज महू नीमच रोड स्थित समता सागर रेस्टोरेंट में अधिकारियों की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां गुणवत्ता परीक्षण के लिए पनीर और घी के नमूने लिए गए। वहीं, खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा जावरा रोड से चाय पत्ती और जावरा आटा मिल से आटे के नमूने लिए गए हैं। गौरतलब है कि रतलाम कलेक्टर द्वारा मिलावटखोरों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
कलेक्टर की फटकार के बाद जागे अधिकारी
खाद्य विभाग और खाद्य एवं औषधि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा त्योहार आने पर दुकानों और रेस्टोरेंट से सैंपल लेने की फॉर्मेलिटी करने से नाराज कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने टीएल बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद शाम होते होते हैं । खाद्य एवं औषधि अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी फील्ड में उतरे और जिले में अलग-अलग जगहों पर कार्यवाही करते हुए जांच के लिए नमूने एकत्रित किए हैं। खाद एवं रसद विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल को भोपाल स्थित सेंट्रल लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।
Source link




