कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला: विवाहित महिला से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा, कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Seoni
- The Young Man Was Costly For Molesting A Married Woman, The Court Sentenced Him To 1 Year
सिवनी44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को महिला से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। न्यायालय ने आरोपी को एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
मायके गई महिला से की थी छेड़छाड़
एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने मायके आई थी। तभी रात करीब 9:15 बजे उसके माता-पिता टहलने चले गए थे और वह घर पर अकेली थी। तभी आरोपी योगेश ठाकुर उम्र 32 वर्ष निवासी तिलक वार्ड बढ़ई मोहल्ला जिला सिवनी ने घर के अंदर आकर गलत नियत से उसका हाथ पकड़ लिया।
जान से मारने की दी धमकी
जब वह चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी योगेश ने उसका मुंह दबा दिया और कहा कि शोर करने की हिम्मत मत करना नहीं तो तेरा गला यही दबाकर जान से खत्म कर दूंगा। मौके पर उसने आरोपी को धक्का दिया और जोर से चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया।
पुलिस से की थी शिकायत
पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां सबूतों व गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए 1 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
Source link