यूथ कांग्रेस ने पत्रकारों का सम्मान किया, मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर बाकी मोगरा में युवक कांग्रेश संगठन की ओर से सरोकार दिखाए गए। औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करने के साथ यहां पत्रकारों का सम्मान किया गया।
युवक कांग्रेस ने इस तरह का कार्यक्रम बाकी मोगरा में पहली बार किया। संगठन के कार्यकर्ता एक ही स्थान पर उपस्थित हुए जहां पर उनके द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री को बधाई दी गई। पिछले कोविड-19 कालखण्ड मैं अच्छे कार्य करने के लिए यहां प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित पत्रकारों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। युवक कांग्रेस के नेता मधुसूदन दास ने बताया कि मीडिया समाज और नागरिकों के लिए अच्छे काम कर रहे हैं इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।