National

युवक ने की आत्महत्या, ससुरालीजनों पर बेइज्जत करने का आरोप

फिरोजाबाद, 16 अक्टूबर। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने बेइज्जत करने के कारण फांसी लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना उत्तर क्षेत्र के सुदामा नगर निवासी अजय (30) पुत्र प्रमोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय की मौत की खबर पाकर परिजन हैरान रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। अस्पताल आये मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अजय की पत्नी खुशबू मायके में थी। अजय 11 अक्टूबर को अपनी पत्नी खुशबू को बुलाने उसके मायके सिरसागंज स्थित गांव नगला भूपाल गया था। परिजनों का आरोप है कि खुशबू के माकये वालों ने खुशबू को अजय के साथ नही भेजा तथा अजय को मारपीट व बेइज्जत कर भगा दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस परिवार के ससुरालीजनों पर लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button