Chhattisgarh
अम्बिकापुर : जिले में अब तक 640 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

अम्बिकापुर,18अक्टूबर। जिले में अब तक 640 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 18 अक्टूबर तक तहसील अम्बिकापुर में 827.8 मिलीमीटर, दरिमा में 487.6 मिमी, लुण्ड्रा में 570.3 मिमी, सीतापुर में 665.4 मिमी, लखनपुर में 639.2 मिमी, उदयपुर में 605.7 मिमी, बतौली में 532.3 मिमी एवं मैनपाट में 795.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।
18 अक्टूबर 2022 को तहसील अम्बिकापुर में 0.0 मिलीमीटर, दरिमा में 2.6 मिमी, लुण्ड्रा में 1.5 मिमी, सीतापुर में 6.5 मिमी, लखनपुर में 9.5 मिमी, उदयपुर में 1.7 मिमी, बतौली में 2 मिमी एवं मैनपाट में 5.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस तरह इस दिन जिले में 3.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है।
Follow Us