भारत जोड़ो यात्रा पहुंची सीधी: 8 नवंबर को पहुंचेगी बदवार, जिला अध्यक्ष ने कहा- यात्रा में कार्यकर्ता हों शामिल

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sidhi
- Badwar Will Reach On November 8, The District President Said Workers Should Be Involved In The Journey
सीधी38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिंगरौली से लगातार जारी भारत जोड़ो यात्रा रविवार की शाम को अर्जुन तोरण द्वार पहुंच गई।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। उसके बाद आज से बाजार का यात्रा में भ्रमण किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र मोहन गुप्ता ने सभी यात्रियों को रोली मेमोरियल हाल में जलपान कराया। उन्होंने उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
बहरी सीधी के बीच में जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। जिसमें प्रमुख रुप से लालवेन्द सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कुचवाही, परमजीत पांडे, यज्ञ शरण साहू कार्यकारी अध्यक्ष, संत प्रसाद उपाध्याय, राणा प्रताप सिंह, संदीप द्विवेदी पूर्व सचिव व युवक कांग्रेस आदि प्रमुख थे। कुबरी, कुचवाही, सपही और ऊपनी में नुक्कड़ सभाएं भी हुई।
भारत जोड़ों यात्रा सोलर पावर प्लांट बदवार पहुंचेगी
यात्रा आज 7 नवंबर को सुबह 9 बजे अस्पताल चौराहा स्थित कांग्रेस के दिवंगत राष्ट्रीय नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह के प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद यात्रा की भेंट के लिए रवाना की गई और रात में विश्राम चुरहट में होगा। 8 नवंबर को भारत जोड़ों यात्रा 9 बजे सुबह चुरहट से शुरू होकर सोलर पावर प्लांट बदवार पहुंचेगी। यात्रा का ध्वज रीवा जिले के पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।
प्रमुख यात्रा में शामिल होने के लिए आगर पहुंचेगी यात्रा
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने सीधी और चुरहट के पास के गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने निर्धारित समय व स्थान पर भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने और उसका स्वागत करने को कहा है। उन्होंने बताया कि यह भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के प्रमुख यात्रा में शामिल होने के लिए आगर पहुंचेगी।
ये लोग यात्रा से जुड़े
भारत जोड़ों यात्रा आज सुबह बहरी से चली थी, जिसका नेतृत्व भारत जोड़ों यात्रा के जिला संयोजक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भदौरिया कर रहे हैं। उनके साथ यात्रा में दिनेश पाठक, अजीत सिंह, संतोष यादव पायलट, अरविंद सिंह रोशन सेवा दल प्रमुख, संदीप द्विवेदी, बृजेश पांडे, नरेंद्र सिंह भंवर, बुद्धिमान जायसवाल और अन्य लोग बहरी से सीधी तक पैदल यात्रा में जुड़े हुए हैं।
Source link